हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आशा बहुओं ने अप्रैल से किए कार्यों का भुगतान न मिलने पर आक्रोशित होकर ज्योति गुप्ता की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
बृहस्पतिवार को कार्य दिवस के दौरान ही आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेवाजी करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया और चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्योति गुप्ता ने कहा कि मागे पूर्ण नहीं हुआ तो आगामी संचारी रोग,दस्तक अभियान का बहिष्कार किया जाएगा।कोविड काल के दौरान आशा एवं आशा संगिनी यो,ने जी जान की बाजी लगा कर काम किया गया,इन कार्यों पर जहां इनको प्रोत्साहित करना चाहिए वही इनका अपमान किया जा रहा है।अगर हमारा बेतन और मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी।इस दौरान सीमा त्रिपाठी,किरन देवी,संतोषी देवी, अर्चना सिंह,मीना,गीता सहित अन्य मौजूद रहीं।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…