कुशीनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार जनपद में कल दिनांक 20 जुलाई 2022 को मिशन शक्ति फेज़ 04 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कराए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने उक्त के क्रम में बताया कि जागरूकता शिविर तथा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सर्किट हाउस रविन्दरनगर धुस में किया जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारी गण से योजनाओं के प्रगति की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट के साथ ससमय उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…