News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सरलता, सहजता, धर्यशीलता एवं अहंकार शून्यता के प्रतिमूर्ति थे बाबा योगेंद्र – रजनीकांत मणि त्रिपाठी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2023  |  8:09 PM

565 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरलता, सहजता, धर्यशीलता एवं अहंकार शून्यता के प्रतिमूर्ति थे बाबा योगेंद्र – रजनीकांत मणि त्रिपाठी 
  • बाबा योगेंद्र की 100 वीं जयंती पर  एक सौ  दीप प्रज्वलित कर स्वरांजलि एवं भावाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गयाl 

कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती  के तत्वावधान में शनिवार की देर शाम महर्षि अरविन्द विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में संस्थापक पद्म श्री बाबा योगेंद्र की 100 वीं जयंती पर  एक सौ  दीप प्रज्वलित कर स्वरांजलि एवं भावाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा से जुड़े लोगों ने उनके कृतत्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बाबा को  महान कला साधक बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर लोक विधाओं को बचाने का संकल्प लिया,तो  वही कला साधकों ने एक से बढ़कर एक भजन व निर्गुण को प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।इस अवसर पर पूर्व प्रचारकों को गीता एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। श्रद्धेय  बाबाजी के कुशीनगर  से जुड़े  चित्रों को भी प्रदर्शित किया गया। 

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा योगेंद जी सरलता, सहजता, धर्यशीलता एवं अहंकार शून्यता के प्रतिमूर्ति थे। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक एवं संस्कार भारती के संस्थापक थेl  जिन्होंने विभिन्न विधाओं के कला साधकों को एक मंच पर लाने का कार्य किया।सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि बाबा योगेंद का जन्म 7 जनवरी 1924 को बस्ती नगर के एडवोकेट विजय बहादुर श्रीवास्तव के घर हुआ ।विद्यार्थी जीवन मे नाना जी देशमुख से प्रेरित होकर वे आजीवन संघ के पूर्णकालिक प्रचारक रहे। पूर्व प्रचारक बंका सिंह ने कहा कि संघ के पास दुष्ट को सबक सिखाने वाले बजरंग दल व हिन्दू जागरण मंच के साथ ही संस्कार देने वाली संस्था संस्कार भारती भी है।

सुरेश प्रसाद गुप्त, बंका सिंह,  विजय राज, जनार्दन , रविकृति,पंकज शर्मा, दुर्गेश राय,प्रदीप शर्मा को पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार व संरक्षक ने गीता व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।संचालन सह मंत्री राजू मद्देशिया ने किया।अध्यक्षता व आभार ज्ञापन करते हुये संस्कार भारती कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि अगले वर्ष बाबा जी की 101 वीं जयंती को धूमधाम से संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। स्वरांजलि कार्यक्रम में अर्चना श्रीवास्तव के नेतृत्व में यथार्थ श्रीवास्तव, अनुष्का गुप्ता, अद्वितीय जायसवाल, प्रीति शाह,गोल्डी गुप्ता, अंजू जायसवाल,अतुल भारती, सुनील मिश्र, रवि पाठक, वंदना मद्धेशिया,मंत्री अशोक सिंह, डॉ अम्बरीष विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने भजन व निर्गुण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष एड. आलोक कुमार, अशोक जैन, डॉ रविशंकर राव, सुरेंद्र पांडेय,अरुण राय, उमेश चन्द्र” कुन्नू भैया “,मदन मोहन अग्रहरि, प्रदीप राय,हरिओम सिंह, राजन राव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking