News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : बासी मछली खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों के साथ दस बीमार, ईलाज शुरू

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 2, 2025  |  5:01 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : बासी मछली खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों के साथ दस बीमार, ईलाज शुरू

कुशीनगर । जिले के कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के खोटही ग्राम सभा के टोला सितापट्टी में बासी भोजन, मछली खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ कुल दस लोग को बीमार होने की खबर हैं। जानकारी मिल रही हैं सभी का इलाज कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

मिली जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी दिलीप गुप्ता के घर लिंटर होने की खुशी में रविवार रात को भोजन का आयोजन किया गया था।शाम को जब बड़ी संख्या में लोगों ने ताजा भोजन किया तो सब स्वस्थ रहे। लेकिन जो भोजन रात में बच गया था उसे सुबह दिलीप गुप्ता ने अपने पाटीदारों में बाँट दिया।इसी बचे हुए खाने को खाने के बाद लगभग 10 लोग बीमार पड़ गए।
बीमारों में पहले बुखार और फिर उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखे, जिसके बाद गांव वालों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। पीड़ितों में एक ही परिवार की चार छोटे छोटे बच्चे और बच्चियां भी शामिल हैं। जिसमें रूचि 11 वर्ष,राज,4 वर्ष,परिधि 6 वर्ष,अनमोल 5 वर्ष, पिता उमापति गुप्ता
साथ ही प्रतिमा 4 वर्ष,अभिनव 9 वर्ष,अंशिका 11 वर्ष पिता विजयलाल गुप्ता
लाडली 5 वर्ष पुत्री सुदर्शनअमरचंद गुप्ता 30 वर्ष पुत्र मोती गुप्ता,कमली देवी 50 वर्ष पत्नी मोती गुप्ता शामिल हैं।

क्या .. बोले सीएचसी प्रभारी !

इस संबंध में कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर सूर्यभान कुशवाहा का कहना हैं कि यह मामला मछली खाने से हुई फ़ूड पॉइज़निंग का है। सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है।और हालत अब स्थिर है। डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि सभी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking