मल्लुडीह/कसया। देवरिया रोड पर रामाभार पुल पर एक युवती से बाइक सवार उचक्कों ने पर्स और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे प्रभारी चौकी इंचार्ज आदित्य साहू मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के महन्थ अवैद्यनाथ नगर (डुमरी) निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा की पुत्री श्वेता कुशवाहा नगर के लाइफ केयर हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है। शाम को 5. 55 बजे श्वेता हॉस्पिटल जा रही थी। जैसे ही सायकिल से वह रामाभार पुल पर पहुंची कि पीछे से आये बाइक सवार उचक्कों ने उसका पर्स खिंच कर भाग निकले। श्वेता ने बताया कि पर्स में पांच सौ रुपया और एंड्रॉयड मोबाइल था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । चौकी इंचार्ज आदित्य साहू से जब इस बाबत बात किया गया तो उन्होंने बताया की चोरी की घटना का तहरीर मिला है कानूनी कार्यवाही किया जा रहा है ।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…