News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News.कुशीनगर: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 12, 2022  |  4:13 PM

615 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News.कुशीनगर: आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का होगा आयोजन, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत समस्त ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाइयों में स्वास्थ मेले का आयोजन किया जाना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कुशीनगर में दिनांक 18 अप्रैल 2022 से 23 अप्रैल 2022 के मध्य प्रत्येक ब्लॉक में स्थित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य इकाई पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाना है जिसमें स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा । मेले में अन्य विभागों (डिपार्टमेंट ऑफ फूड सेफ्टी, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण एवं शहरी विकास विभाग, विकलांग कल्याण विभाग, आयुष्मान भारत) से समन्वय स्थापित करते हुए विभाग से संबंधित सेवाओं को उपलब्ध कराते हुए जनसमुदाय को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन संचारी एवं गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करना एवं प्रचार प्रसार करना, इसी प्रकार प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना, मेले में उपस्थित लोगों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य आईडी कार्ड बनाने की सुविधा देना, स्वस्थ रहने के लिए उत्तम स्वास्थ्य अपनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करना, रोगों की शीघ्र पहचान हेतु स्क्रीनिंग परीक्षण औषधि एवं जांच सुविधा के साथ आवश्यकता अनुसार संबंधित विशेषज्ञ से टेली कंसल्टेंसी प्रदान करना तथा संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना आदि उद्देश्य के तहत मेला का संचालन होगा।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking