कसया/कुशीनगर। थानाक्षेत्र कसया अंतर्गत ग्राम धुरिया निवासी एक बुजुर्ग का शव गांव के दक्षिण खेत में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को गांव के दक्षिण की ओर सरेह में कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग का शव देखा। घटना की जानकारी होते मौके पर जुटे लोगों ने मृत बुजुर्ग की पहचान रामदेव यादव पुत्र नरसिंह यादव के रूप में की। जिनका उम्र 60 वर्ष के आसपास बताया जा रहा है। कुछ देर में बुजुर्ग के परिजन भी पहुंचे और शव को घर लेकर आये। सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे एसआई अनिल शर्मा ने शव का पंचनामा बनवाकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा में लोगों में चल रही थी।
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…
कुशीनगर। पुलिस कप्तान का काम सिर्फ अपराधियों पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग…
बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…