कुशीनगर। बरसात के मौसम में जहां धरती का सीना चीरना अवैध माना जाता है, वहीं खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी की अवैध खुदाई करने से बाज नहीं आ रहे। लेकिन जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने सोमवार को ऐसी सख्त कार्रवाई की, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूभा में खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान मौके से एक लोडर मशीन, मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली और एक अन्य ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया। जब्त वाहनों को बाद में स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा—
“बरसात के मौसम में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके यदि कोई भी व्यक्ति अवैध खनन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन से राजस्व की हानि के साथ पर्यावरण को भी नुकसान होता है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
इस कार्रवाई की खबर फैलते ही अवैध खनन कारोबारियों में खौफ का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों ने खनन विभाग की तत्परता और सख्ती की सराहना की है।
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…
शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…
कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…
कुशीनगर। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…