खड्डा, कुशीनगर। बैंक से रुपए निकालने के बाद एक वृद्ध व्यक्ति से नोट गिनने और कटे नोट को बैंक में बदलने के नाम पर एक अज्ञात शातिर चकमा देकर बृद्ध का पैसा लेकर चंपत हो गया, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना से संबंधित कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
खड्डा थाना क्षेत्र के छितौनी जंगल छपिया टोला निवासी सिंहासन पुत्र अमेरिका ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि सोमवार को वह खड्डा कस्बा स्थित ग्रामीण बैंक में रूपए निकालने आया, जहां बैंक में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति रिश्तेदार बताकर 20 हजार रूपए का बिड्राल भरकर लाइन में लगवा दिया जहां थोड़ी देर में उसे रुपए मिल गया। वृद्ध खाताधारक को वह बाइक पर बैठाकर सुवाष चौक की ओर ले गया जहां कथित अज्ञात शातिर टप्पेबाज ने रूपए गिनते हुए उसमें कुछ ख़राब नोट को पुनः बैंक में बदलने का हवाला देते हुए वृद्ध को चकमा देकर पैसा लेकर फरार हो गया।
पीड़ित ने रूपए चुराए जाने को अपनी साथ हुए घटना का जिक्र करते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वृद्ध को बाइक पर बैठाकर ले जाते हुए एक अपुष्ट सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी हुई है।
कुशीनगर। खाकी वर्दीधारियों की जिम्मेदारी, थाने की कार्यप्रणाली और फरियादियों की समस्याओं को सुनने…
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…