News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन को जा रहे लोगों को कार ने मारा ठोकर, चार घायल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 16, 2021  |  10:20 PM

1,118 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मूर्ति विसर्जन को जा रहे लोगों को कार ने मारा ठोकर, चार घायल WhatsApp
Responsive image
  • ठोकर के बाद भीड़ ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर डाक्टर की पिटाई कर दी

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार ( लाला छपरा) में शनिवार की रात्रि में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पडरौना जा रहे डॉक्टर की कार से विसर्जन में शामिल युवकों को ठोकर लग गई जिसमें चार घायल हो गए। जिससे नाराज युवकों ने डा0 की वाहन को क्षतिग्रस्त करते हुए उनकी पिटाई कर दी।जिन्हें रामकोला सीएचसी लाया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा घायल चार व्यक्तियों में से प्राथमिक उपचार के बाद दो को भी जिला अस्पताल डॉक्टर ने रेफर कर दिया गया। विवाद ना बढ़े इसके लिए लक्ष्मीगंज बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

थाना क्षेत्र के दिहुलिया मनिया छपरा निवासी आदित्य पांडे घर से पडरौना जा रहे थे ,उसी दरम्यान लक्ष्मीज बाजार (लाला छपरा) के युवक दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए ले जा रहे थे।डाक्टर के वाहन से चार युवकों को ठोकर लग गई जिसके बाद नाराज युवकों ने उनके गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए उनकी पिटाई कर दी।डाक्टर को घायल अवस्था में रामकोला सीएचसी पर इलाज के लिए लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वाहन की ठोकर से घायल संतोष, दीपक ,जितेंद्र सहित चारों घायलों को भी रामकोला सीएचसी पर इलाज के लिए लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख संतोष और दीपक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को रामकोला थाने लाये तथा विवाद न बढ़े इसके लिए लक्ष्मीगंज बाजार में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking