News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मुख्यमंत्री पर आपत्ति जनक टिप्पणी व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 29, 2022  |  6:05 PM

1,260 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मुख्यमंत्री पर आपत्ति जनक टिप्पणी व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज

हाटा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान को जान से मारने की धमकी के संदर्भ में कोतवाली में दिए गए तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

रविवार की देर रात हाटा कोतवाली के वार्ड नंबर 23 बाजार खास निवासी वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि सरकारी अखाड़े पर राशिद खान पुत्र शौकत खान जो कुछ लोगों के साथ बैठकर मीटिंग कर रहे थे इसी दौरान मैं उधर से गुजर रहा था तो देखते ही गालियां देने लगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे इस दौरान वहां अन्य कई लोग उपस्थित रहे। घटना के बाद वह हंगामा होने पर चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस टीम ने पहुंचकर मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया और आरोपित को थाने लाई।

वहीं आरोपियों के विरुद्ध क्षेत्र में सोशल मीडिया पर कार्यवाही को लेकर हलचल तेज हो गयी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 504, 506, 153 ए के तहत राशिद खान पुत्र शौकत खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि उपरोक्त संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking