News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Corruption/कुशीनगर: प्रधानाचार्य सहित अन्य पर धोखाधड़ी सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज; मदरसे का है पूरा मामला

Sanjay Pandey

Reported By:

May 18, 2022  |  9:24 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Corruption/कुशीनगर: प्रधानाचार्य सहित अन्य पर धोखाधड़ी सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज; मदरसे का है पूरा मामला

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा स्थित मदरसा अशरफिया अहलेसुन्नत अनवारुल उलूम के प्रधानाचार्य, पूर्व प्रबंधक सहित चार लोगों के विरुद्ध कोर्ट के निर्देश पर खड्डा पुलिस ने धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

मदरसा के प्रबंधक सोहराब ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह मदरसे के वर्तमान प्रबंधक हैं। मदरसे में सहायक अध्यापक अब्दुल सत्तार को अनियमितता के आरोप में प्रबंध समिति द्वारा निलंबित कर आरोप सत्य पाकर सेवा समाप्त कर दिया गया था। आरोप है कि अब्दुल सत्तार ने प्रधानाचार्य ओवैस अहमद व पूर्व प्रबंधक अफजल हुसैन को प्रभाव में लेकर फर्जी प्रमाण पत्र को सही बता बहाली करा लिया और 26 नवंबर 2013 से 11 जून 2015 तक का लगभग तेरह लाख का वेतन बिल फर्जी तरीके से तैयार करके अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय के लिपिक के सहयोग से भुगतान भी करा लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने खड्डा पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया था, जिसके अनुपालन के क्रम में खड्डा पुलिस ने अब्दुल सत्तार, प्रधानाचार्य ओवैस अहमद, पूर्व प्रबंधक अफजल हुसैन, लिपिक ईस मोहम्मद के विरुद्ध धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एस आई पीके सिंह का कहना है कि प्रधानाचार्य सहित चार के विरुद्ध एफआइआर दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking