कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया है कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सुरक्षा बलों एवं मतदान कार्मिकों को नजदीकी राजकीय चिकित्सालयों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये । इस हेतु संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिले के राजकीय चिकित्सालय एवं यथा आवश्यकता निजी अस्पतालों में भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि प्रश्न गत कर्मियों को आपात स्थिति में जिले के समीपस्थ मेडिकल कॉलेज में रेफर करने की आवश्यकता पाई जाती है तो संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी इस हेतु जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए संबंधित कार्मिक को तत्काल समीपस्थ मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…