News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मुहर्रम जुलूस को परम्परागत तरीके से मनाएं- धवल जयसवाल, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 8, 2022  |  10:30 PM

1,093 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मुहर्रम जुलूस को परम्परागत तरीके से मनाएं- धवल जयसवाल, एसपी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। मुहर्रम के पवित्र त्योहार को भाईचारे और मिल्लत के साथ मनाने को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ा है इसको लेकर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किये गये है । पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने इस संवाददाता को बताया कि मंगलवार को दसवीं मोहर्रम को जुलूस परंपरागत तरीके से निकाले जाने के लिए सभी रूटों को प्रशासन के साथ देख लिया गया है पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें जलूस पर अपनी नजर बनाए रखेंगे अगर जुलूस में किसी प्रकार कोई खलल डालने की कोशिश करेगा तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का कार्य तत्काल करेगी।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तजिया निकलने के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखेगी और हुड़दंगियो पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।एसपी ने कहा कि सभी ताजियादारों को समय से ताजिया निकाले जाने की जरूरत है
त्योहार आपसी प्यार व सौहार्द लेकर आते हैं सभी वर्ग के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों को भाईचारे और सम्मान के साथ मनाना चाहिए इसलिए त्योहारों के मौके पर सभी का सहयोग जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक ने हिदायत दी कि यदि त्योहार के समय कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से निबटा जायेगा इसके अलावा उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। शहर में सभी धर्मों एवं सम्प्रदायों के पर्वों एवं उत्सवों को एक साथ मिलजुल कर मनाने की परंपरा रही है समाज के सभी वर्गों के लोगों को जिला की गरिमा के अनुरूप मुहर्रम के पर्व को आपसी भाई चारे एवं सामाजिक सद्भावना के साथ मनायें। पुरानी परंपरा के अनुरूप ताजिए के जुलूस निकालें जुलूस में किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र प्रयोग नहीं किया जाएगा कोई नई परंपरा नहीं लागू की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त
सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने में नाकाम; पिकप दुर्घटनाग्रस्त

कुशीनगर। जिले में गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता के…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking