News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री का जन्मदिन को सेवा पखवारा के रूप में मनाए जाना सराहनीय कदम- जयंत कुमार सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 17, 2022  |  10:13 AM

635 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री का जन्मदिन को सेवा पखवारा के रूप में मनाए जाना सराहनीय कदम- जयंत कुमार सिंह WhatsApp
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने भारत के लोकप्रिय जन नेता और भारत के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवारा के रूप में मनाए जाने का निर्णय लेकर सराहनीय कदम उठाया है। यह निर्णय उचित ही है क्योंकि मोदी जी सेवा के प्रतिमूर्ति है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत कुमार सिंह ने अपने बधाई संदेश,शुभकामनाए के दौरान कही है। आगे उनका कहना है की जिस मशाल को मोहनदास करमचंद गांधी ने जलाया उसे आप न बुझने देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। गांधी, लोहिया, दीनदयाल के सपनो को साकार करने के लिए उसी मशाल को लेकर आप चल रहे हैं और देश के लाखो ध्येयनिष्ठ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को और देशवासियों को भी अपने पीछे चलने के लिए तैयार कर लिया है। आप सेवा, समर्पण और देशभक्ति का भाव जगाकर भारत माता की सेवा करने का अनूठा संकल्प लोगों को, कार्यकर्ताओं को करा दिया है। सफाई, स्वच्छता का संदेश, घर घर हाजत रफा के लिए इज्जत घर बनाकर लोगो को जीने की राह दिखा दिया है।
इस कार्य से आम जन को गांधी की याद आती है जिन्होंने इन समयाओ को लेकर बहुत चिंता की है जिसे आपने साकार किया है। जिन महान् नेता लोहिया ने संसद और संसद के बाहर महिलाओं के लिए धुआं रहित चूल्हे की चिता की उसे आपने घर घर गैस सिलेंडर और चूल्हा देकर उन्ही के सपनो को साकार किया है। समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए और भय भूख से मुक्त भारत का सपना जिन महान् नेता दीनदयाल जी उपाध्याय ने देखा उसी स्वप्न को साकार करने के लिए समर्पित भाव से निरंतर कार्य कर रहे हैं। आपको नमन। मित्रो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking