News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से युवक एवं महिला मंगल दलों को वितरित की खेल सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 8, 2022  |  7:29 PM

617 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से युवक एवं महिला मंगल दलों को वितरित की खेल सामग्री

कुशीनगर। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वर्चुअल रूप में युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण लखनऊ से किया गया । जनपद कुशीनगर के एन0 आई0 सी0 के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम भी उक्त कार्यक्रम से जुड़े।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

इस क्रम में जनपद कुशीनगर में युवक मंगल दल से 05 युवकों को तथा महिला मंगल दल के भी 05 सदस्यों को खेल सामग्री का वितरण जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया। युवक मंगल दल में राकेश, अभिषेक, धीरज गौड़, किशन यादव तथा अभिषेक कुमार को व महिला मंगल दल के प्रीति तिवारी, श्वेता गौड़, साधना सिंह, तरन्नुम खातून तथा संजू कुशवाहा को खेल सामग्री का वितरण जिलाधिकारी के द्वारा किया गया।

रहे फिट, करे मंगल, दे सुरक्षा, युवा सोच, युवा जोश पर आधारित उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सामग्रियों के माध्यम से गांव में खेल को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित करें। जिससे शारीरिक रूप से फिटनेस के साथ-साथ कार्य करने की उर्जा भी मिलती है। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रामजीत जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार व संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking