News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: कांग्रेस कार्यकर्ता ना डरे हैं ना डरेंगे – जनता के मुद्दों के लिए मुस्तैदी से लड़े हैं और लड़ेंगे- राजकुमार सिंह

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 1, 2021  |  4:45 PM

989 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: कांग्रेस कार्यकर्ता ना डरे हैं ना डरेंगे – जनता के मुद्दों के लिए मुस्तैदी से लड़े हैं और लड़ेंगे- राजकुमार सिंह
  • विधानसभा स्तरीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर खड्डा नगर के राजश्री पैलेस में

खड्डा/कुशीनगर। स्थानीय नगर स्थित राजश्री पैलेस में बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशिक्षण देने आए ट्रेनरों ने कार्यकताओं को कांग्रेस का इतिहास व कांग्रेस की नीतियों का पाठ पढ़ाया जिससे वह गांव व चौक चौराहे पर आम लोगो के बीच अपनी नीतियों व पार्टी की बिचारधारा को अवगत करा सके।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा क्षेत्र के वरिष्ट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ता मानसिक रूप से और भी ज्यादा परिपक्व होगा जिससे कि वह गांव के आमजन तथा चौक चौराहों पर पार्टी की नीतियों को मजबूती से रख सकेगा। कांग्रेस सर्वधर्म समभाव एवं हर भारतीय की आकांक्षाओं की प्रतिबिम्ब है। कांग्रेस का कार्यकर्ता ना डरे हैं ना डरेंगे – जनता के मुद्दों के लिए मुस्तैदी से लड़े हैं और लड़ेंगे।

Kushinagar: Congress workers are neither afraid nor afraid - have fought diligently for public issues and will fight - Rajkumar Singh

प्रशिक्षण टीम के हेड विष्णु शर्मा, आलोक शुक्ला, ग्रीसन्त यादव ने 45-45 मिनट की ट्रेनिंग दी। इस दौरान प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मसूद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी वाजिद अली, व्यास ओझा, विधानसभा अध्यक्ष आफ़ताब आलम, जिला महासचिव अजय जायसवाल, वरिष्ठ नेता धनंजय सिंह पहलवान, ब्लाक अध्यक्ष रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा जिला सचिव परशुराम यादव, ब्रम्हानंद सिंह, अशोक सिंह, विजेन्दर मल्ल, राधेश्याम पासवान, स्वामीनाथ यादव, लालबाबू नेता, वाजिद अली, फत्ते आलम, आरती देवी, श्रीराम कुशवाहा, सौरभ श्रीवास्तव, करन जायसवाल, प्रेम सिंह, मुबारक़ अंसारी, पन्नेलाल मद्धेशिया, अंकित सिंह, मुन्ना यादव, रामनगीना सिंह, राजीव सिंह, केशव भारती, मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking