News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिको को किया गया जागरूक, बताया गया आयुष्मान कार्ड के लाभ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2022  |  4:47 PM

508 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिको को किया गया जागरूक, बताया गया आयुष्मान कार्ड के लाभ

कुशीनगर। सहायक श्रम आयुक्त विजय प्रताप यादव के निर्देश पर बोओसी कर्मचारी शशि शेखर मिश्र ने तहसील हाटा के ग्राम सभा झागा में चौपाल लगाकर निर्माण श्रमिकों को जागरूक किया गया कि आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) बनाने के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत एवं पात्र श्रमिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।

विभाग की तरफ से इस योजना के लिए 66,619 पात्र परिवारों को चिह्नित किया गया है। इस योजना से जनपद में इन परिवारों के 79,650 निर्माण श्रमिक लाभांवित होंगे। विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक अपने पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड एवं राशन कार्ड लेकर किसी भी नजदीकी जन सुविधा केंद्र, आरोग्य मित्र या कोटेदार से संपर्क कर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इस कार्ड के बन जाने से पंजीकृत श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा। श्रमिकों को चाहिए कि इसके लिए शीघ्र आवेदन कर बनवा लें। इसके लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर उमेश सिह शेषमणि रजनीश छोटू दिपक रमेश अशोक अनुज आदि उपस्थित रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking