कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा सरकार में सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे लाभार्थियों से सम्पर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए 2022 विधानसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।
अपने प्रभार के शक्ति केंद्र सिधुवां के हरका घूरमल और रामपुर में लाभार्थी सम्पर्क अभियान शुरू करते हुए जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने कहा कि भाजपा की मोदी, योगी सरकार में लोगों की हर आस पूरी हुई है और घर घर विकास हुआ है। उज्जवला गैस, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, चमचमाती हाईवे, एक्सप्रेस वे,एम्स, मेडिकल कालेज, कुशीनगर को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आदि तमाम योजनाओं से कोई घर अछूता नहीं है।उन्होंने कहा कि सुशासन और विकास के इस मुहिम को जारी रखने के लिए एक बार फिर भाजपा सरकार जरुरी है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, शक्ति केंद्र संयोजक बृंदा प्रजापति, शक्ति केंद्र प्रभारी उदयभान पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय,राम औतार प्रजापति,मंगरू गोंड, हिमांशु राय,विग्गू राय, चन्द्रमन मल्ल,रामनाथ प्रजापति,चन्द्रिका गुप्ता, रमाशंकर राजभर, विपिन लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…