News Addaa WhatsApp Group Join करें

kushinagar/कुशीनगर: मांगे पूरी न होने पर आकस्मिक सेवा को छोड़कर बाकी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2021  |  2:44 PM

626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
kushinagar/कुशीनगर: मांगे पूरी न होने पर आकस्मिक सेवा को छोड़कर बाकी सेवाओं का बहिष्कार करेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मी
  • संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक को सौपा ज्ञापन l

कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया की अध्यक्षता डॉ. श्रीमती नीलकमल को ज्ञापन देकर कहा कि जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती तब तक सभी आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर मांगे माने जाने तक धरना आंदोलन जारी रखेंगे।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि बीते 29 नवंबर को लखनऊ में अपने सात सूत्रीय मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने मिशन निदेशक एनएचएम कार्यालय का घेराव किया था लेकिन वार्ता नहीं हो पाई। संघ के निर्देश पर समस्त संविदा कर्मी आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर आंदोलन जारी रखेंगे। संविदा कर्मियों ने बोनस, 62 वर्ष की उम्र तक सेवा, मासिक वेतन में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी, मृत्यु होने पर बीमा राशि दस लाख (आशा दो लाख), कोविड प्रोत्साहन राशि, समान कार्य समान वेतन, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को नौकरी, एनएचएम कर्मी को सभी तरह के अवकाश, सुबिधा, सीसीजी आदि की मांग की व चेतावनी दी कि मांगें नहीं माने जाने पर कोविड काल मे जिस तरह का सहयोग नहीं मिलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking