News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: जनपद की विद्युत आपूर्ति बंद करने की संविदा कर्मियों ने दी चेतावनी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 25, 2022  |  8:05 PM

976 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जनपद की विद्युत आपूर्ति बंद करने की संविदा कर्मियों ने दी चेतावनी
  • संविदा विद्युत् कर्मीयों ने बकाया वेतन और ईपीएफ की मांग को लेकर पांचवे दिन दिया धरना

कुशीनगर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन  उत्तर प्रदेश के अगुआयी  में संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतनऔर ईपीएफ की मांग को लेकर पांचवे दिन भी धरना दिया,लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के लिये कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा l जिससे नाराज कर्मियों ने 26 अगस्त से जनपद के सभी फीडरों से होने वाली विद्युत आपूर्ति बंद करने की  संविदा कर्मियों ने दी चेतावनी l 

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

कुशीनगर जिले के विद्युत संविदा कर्मचारी पिछले काफी दिनों से लगातार धरना देते आ रहे है , बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा । बताते चले की कुशीनगर जिले के विद्युत संविदा कर्मचारी अपने तनख्वाह तथा ई पी एफ को लेकर पिछले कुछ महीनो से काफी परेशान है । संविदा कर्मचारियों का कहना है की अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी तो करा लेते है परंतु जब तनख्वाह देने की बारी आता है तो सारे अधिकारी मुंह छिपाते घूमते है । लगभग जिले भर के डेढ़ सौ संविदा कर्मचारियों ने कसया हाइडिल पर धरना देकर एस ई कसया को ज्ञापन भी सौपा जिसमे 26 अगस्त को जिले पर 33/11 के वी से संचालित जिले की सभी लाइनों को बंद कर धरना देने की बात कही गई है, जिसमे अगर किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न होने पर सीधा विद्युत विभाग के अधिकारियों तथा कंपनी ओरियन सिक्योर लिमिटेड की जिम्मेदारी होगी । अशोक राय जिलाध्यक्ष विद्युत मजदूर संघ संविदा कुशीनगर तथा अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव की अगुवाई में धरने का आगाज किया गया l

धरने में कुशीनगर जिले के सभी फिडरो  से संविदा कर्मचारियों में अख्तर हुसैन , राजन कुमार , सैय्यद अंसारी , कुमोद शर्मा , पुंजेश चौबे , बलिराम , उमेश वर्मा , राकेश चौहान , विपिन तिवारी , संदीप मिश्रा ,अश्वनी पांडेय तथा अनिल तिवारी सहित  अन्य विद्युत संविदा कर्मचारी भी  मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking