Kushinagar Crime News: खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के जंगल टोला में गुरुवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपनी 7 माह की मासूम बेटी को एक सनकी बाप ने सड़क पर पटक- पटक कर मार डाला है। घटना को सुनकर हर किसी का कलेजा फट जा रहा है। सूचना आम होने पर खड्डा पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात एएसपी और सीओ ने आरोपित के घर पहुंचकर संबंधित को दिशा निर्देश दिया है। हत्या के बाद आरोपित फरार बताया जा रहा है।
रामपुर गोनहा गांव के जंगल टोला निवासी विवेक मुसहर की शादी लगभग दो वर्षों पूर्व गांव की ही रीतू के साथ लव मैरिज हुई है। दोनों से एक सात माह की बेटी निशा थी। गुरुवार की शाम पति- पत्नी में खाना जल्दी बनाए जाने को लेकर कहासुनी हुई। पत्नी बच्ची को गोद में लेकर अभी खेला रही थी कि शराब के नशे में चूर सनकी पति विवेक मुसहर ने बच्ची को मां की गोंद से छिनकर दरवाजे के सामने पक्की सड़क पर पटककर मार डाला और मौके से फरार हो गया। घटना सुनकर गांव में सनसनी फ़ैल गई और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय आदि पुलिस फोर्स ने बच्ची के शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल का दौराकर एएसपी रितेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार भट्ट ने आरोपित की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है, वहीं घटना के बाद मां रीतू देवी का रो- रोकर बुरा हाल है। पत्नी ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…