कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय थानाक्षेत्र कसया के ग्राम बटेसरा में एक वृद्ध महिला का शव (चंवर ) हिरण्ड्यवती नदी में मिला। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह नदी की ओर कृषि कार्य के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में शव देखकर शोर मचाया। थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर 112 नम्बर डायल पुलिस के अलावा एसआई ब्रिज भूषण राय सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर जूटे लोगों ने महिला की पहचान गांव की ही यशोदा देवी पत्नी सुदामा कुशवाहा (60 वर्ष) के रूप में कई। जानकारी होते ही परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जरिये एम्बुलेंस भेज दिया।क्षेत्र में चल रही चर्चा के मुताबिक बीते शनिवार को महिला को गांव के पश्चिम इसी नदी के धोबीघाट पुल पर देखा गया था। जो परिवारिक कलह के चलते परेशान थी जिसके बाद आज सुबह उसका शव मिला।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर हुई 22 वर्षीय युवक की…
कुशीनगर। जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए…
तमकुहीराज में हाईवे से नीचे उतरी लग्जरी कार, बाल-बाल बचे देवघर से लौट रहे…
मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…