खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड पर शुक्रवार की देर शाम हनुमानगंज थाने के पनियहवा पिकेट से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शिनाख्त सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमानगंज थाने के पनियहवा पिकेट से कुछ ही दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक युवक की सिर व धड़ अलग- अलग लाश देख किसी ने हनुमानगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शिनाख्त की कोशिश की तो उसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मुकेश कुमार पुत्र होरिल शाह उम्र 22 वर्ष वार्ड नं.18, इंदिरा नगर, बगहा बिहार जिला पश्चिमी चम्पारण के रूप में हुई। युवक के पास मिले दवा से यह भी बताया जा रहा है कि वह कहीं से दवा लेकर आ रहा था। हनुमानगंज पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…