News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 17, 2022  |  7:36 PM

656 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

खड्डा/कुशीनगर। गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सोहरौना व बंजारीपट्टी के बीच गण्डक नहर पर बने रेलवे पुल के ट्रैक पर शनिवार को एक युवक की लाश मिली है। गेट मैन की सूचना पर सहायक स्टेशन मास्टर ने खड्डा पुलिस को मेमो भेजकर जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची खड्डा पुलिस शव के शिनाख्त सहित पोस्टमार्टम में भेज कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के 318/8 व 318/9 सोहरौना व बंजारीपट्टी के बीच रेलवे पुल पर एक शव होने की जानकारी गेटमैन ने रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर खड्डा को दी। सहायक स्टेशन मास्टर ने खड्डा पुलिस को मेमो भेजा। उधर शव देखने की लोगों की भीड़ जुट गई। शव की पहचान सिकंदर पुत्र उदित भारती 32 वर्ष निवासी सिसवा मनिराज थाना खड्डा के रूप में हुई। खड्डा थाने के सिपाही प्रेमनारायण वर्मा, प्रवीण यादव, शहनवाज ने शव का पंचनामा करा थाना लाए। परिजनों का आरोप है कि युवक शुक्रवार शाम से ही घर से लापता था जिसकी हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking