कुशीनगर। सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अज्ञात बीमारी से अब तक पच्चास से अधिक मवेशियों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि सैकड़ों मवेशी बीमार हैं इनमें गायों की संख्या अधिक है। मवेशियों के लगातार मरने से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है, उन्हें पशुओं में महामारी फैलने का डर सताने लगा है। काबिले गौर है कि सुकरौली ब्लॉक के सेमरी महेशपुर महादनपुर सिहुलिया गीदहां धनहा तितला गनेशपुर मिश्रौली ठूठी आदि गांवों में अज्ञात बीमारी से मवेशियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है यहां तकरीबन दर्जनों पशुओं की मृत्यु हो चुकी है इसके अलावा डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में मवेशी बीमार चल रहे हैं। मीडिया ने जब मामले को उठाया तो पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंचकर बीमार पशुओं का उपचार किया तथा टीका भी लगाया टीम ने पशुपालकों से पशुओं को ठंड से बचाने की सलाह दी। और पशु शेड में चूना का छिड़काव करने का सुझाव चिकित्सकों ने दिया।
अब तक इस महामारी से पशुपालकों में महादनपुर सिहुलिया विजयपाल सिंह,नन्हे पाण्डेय, धनहा महेंद्र विश्वकर्मा सेमरी पिंटू मिश्रा दूधनाथ गुप्ता सुख लाल यादव मिश्रौली घनश्याम यादव आदि पशुपालकों के मवेशियों के मौत होने से अपूरणीय क्षति हुई है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…