कुशीनगर । जनपद में अवैध बालू खनन हो या मिट्टी खनन इनका संजाल नित्य फैलता ही जा रहा है। सरकार के लाख प्रयास के बाद भी इस कारोबार की रफ्तार का ब्रेक फेल होता दिखाई दे रहा है। जिले में खनन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही के बाद भी इस कारोबार पर अंकुश नहीं लगाना एक यश प्रश्न बन गया है। आखिर डी एम साहब कब रुकेगी अवैध खनन की रफ्तार!
प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप जनपद कुशीनगर में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की कवायद जारी है। फिर भी खनन माफियाओं के सिस्टम के नेटवर्किंग में यह अभियान सफलता का छोटा अंश बताया जा रहा है। बीते अठारह मई को जिला खनन अधिकारी ने जिले में अपने टीम के साथ धुआंदार बैटिंग किया,जिसमे कोतवाली हाटा में एक मिट्टी खनन करने वाला लोडर,एक ट्रेक्टर ट्राली ,थाना तरयासुजान में दो लोडर,पांच ट्रैक्टर ट्राली, थाना कसया में एक सफेद बालू लादा ट्रेलर ट्रक को सीज करते हुए ट्रेलर पर ५१हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।वही तीन ट्रकों से मौके पर ही लगभग पचासी हजार रुपए का ई चलान जमा कराया गया है। खनन विभाग की यह कार्यवाही सराहनीय रही है। लेकिन कुछ सिस्टम को फलों करने वाले खनन कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं होना,साहब की सराहनीय कार्यवाहियों को मुंह चिढ़ा रहा है।
आम जागरूक लोगों के दलील को सुने तो ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नवीन मकान बनवाने,अपने खेतों में मिट्टी डाल कर ऊंचे करने वाले किसान भाईयों के ट्रेक्टर ट्राली पर कार्यवाही करना समझ से परे महसूस हो रहा है। वही व्यवसायिक रूप से बड़े स्तर पर बालू मिट्टी के कारोबार करने वाले कारोबारियों को खनन विभाग के कार्यवाही से वंचित रहना यह एक यक्ष प्रश्न बन गया है। फिर वही बात बड़ों पर रहम छोटी पर सितम वाली कहावत को चित्रार्थ कर रहा है। जानकार सूत्रों के बातों पर अमल करे तो यह सब सिस्टम का अंश है। यह सिस्टम का हिस्सा स्थानीय पुलिस प्रशाशन भी है,जिनके नाक के नीचे यह धंधा फल फूल रहा है।
बोले जिला खनन अधिकारी !
इस संवाददाता से जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध दिन रात अभियान चला कर कार्यवाही जारी है,जो निरंतर चलता रहेगा। क्रमशः ( भाग चार)
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…