खड्डा, कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र खड्डा में रविवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। नगर पंचायत खड्डा निवासी विजय भारती के कैंपस पर आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
सभा में कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ नेता सुभाष गौतम, छठू प्रसाद निराला, रामप्रीत भारती, दिलीप कुमार भारती, राजेश कुशवाहा, शंभू गौतम, कैलाश भारती, अजमुद्दीन अंसारी, अशोक गौतम, रमेश जायसवाल, राजन जायसवाल, विजय कुमार गौतम और बेचन यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…