हाटा/कुशीनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर में चल अबैध अस्पतालों की शिकायत के जांच के क्रम में सोमवार को उपमुख्यचिकित्साधिकारी आर के गुप्ता व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर अमित कुमार की संयुक्त टीम ने नगर में संचालित एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान मौजूद पन्ने लाल सिंह द्वारा अस्पताल संचालन सम्बंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध न कराने के चलते अस्पताल को सील किया किया गया वही पंनेलाल सिंह सहित दो अंय को पुलिस ने पुछताछ के लिए अपने अभिरक्षा में ले लिया।
सोमवार को दोपहर दो बजे मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटौरिया के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी आर के गुप्ता व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर अमित कुमार की संयुक्त टीम ने नगर स्थित ज्योति अस्पताल पर पहुच अस्पताल का निरीक्षण करने लगे जहा प्रसव सहित अंय बिमारियों के चार मरीज मौके पर मौजूद मिले। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई व अस्पताल संचालन सम्बंधित मौके पर मौजूद पन्ने लाल सिंह से कागजात मांगा गया परंतु पन्ने लाल सिंह द्वारा कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया और न ही मानक के अनुरूप कोई कर्मचारी मिला।इन खामियो के चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल को सीज कर दिया गया, वही मौजूद चार मरीजों को 108नम्बर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पर भर्ती कराया गया।
इस दौरान प्रशान्त कुमार सिंह,बिजय गिरी, संतोष कुमार अंय मौजूद रहे।हिरासत में लिए गये लोगों के सम्बन्ध में पुछने पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य बिभाग से तहरीर मिलते ही बिधिक कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…