News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत् प्रतिशत किया जायेगा पालन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2022  |  5:49 PM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत् प्रतिशत किया जायेगा पालन

कुशीनगर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशानिर्देशों से राजनैतिक पार्टियों को अवगत कराना ही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जनपद में छठे चरण में चुनाव होगा, निर्वाचन की अधिसूचना का तिथि 04 फरवरी 2022, नामनिर्देशन हेतु अन्तिम तिथि 11 फरवरी 2022, नामनिर्देशन की जांच की तिथि 14 फरवरी 2022, नाम वापसी की अन्तिम तिथि 16 फरवरी 2022, मतदान की तिथि 03 मार्च 2022, मतगणना की तिथि 10 मार्च 2022 है। उन्होंने कहा 15 जनवरी 2022 तक कोई भी रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली/ बाइक रैली आदि का आयोजन किसी भी व्यक्ति विशेष द्वारा नही किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा, भारत निर्वाचन आयोग के समस्त निर्देशों व कोविड प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। पब्लिक रूट, किसी चैराहों व गलियों में किसी भी प्रकार की बैठक/नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित नहीं किए जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति या उम्मीदवार भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो नियमानुसार कार्यवाही करते हुये मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के समस्त प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए, यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला प्रशासन हमेशा आपकी समस्या समाधान करने को तत्पर रहेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, बीएसपी से सुभाष भास्कर, बीजेपी के जिला संयोजक केशव नाथ उपाध्याय, सपा से रामलखन यादव,रा0 लोकदल से रामभवन राय, श्रीनाथ यादव सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित समस्त संबंधित उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग
एसीओ व एंटी करप्शन टीम की कार्यप्रणाली के विरोध में लेखपालों का धरना, निष्पक्ष जांच की मांग

लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…

सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन
सेवरही बाजार में बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता एवं चिन्हांकन अभियान, 15 किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन

सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…

हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking