News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 28, 2022  |  7:31 PM

752 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार मे जनपद स्तरीय अधिकारियो के साथ की बैठक

कुशीनगर। गोरखपुर मंडल के आयुक्त एन0 जे0 रवि द्वारा जनपद कुशीनगर में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों में धान क्रय केंद्र समस्या, आवारा पशुओं की समस्या, तथा कोविड टीकाकरण संबंधित समीक्षा की गई। आयुक्त महोदय के द्वारा धान क्रय केंद्र संबंधित रिपोर्ट डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह से मांगी गई। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कितना कार्य हुआ है इस के संदर्भ में जाना तथा प्रतिदिन के रिपोर्ट की नियमित समीक्षा करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। पशु चिकित्सा अधिकारी से आवारा पशुओं के बारे में पूछताछ की, पशु आश्रय स्थल में देखभाल की क्या व्यवस्था है, सर्दियों में पशुओं हेतु बोरा व अन्य सामग्री की व्यवस्था एवं अलाव की व्यवस्था के संदर्भ में उन्होंने पूछताछ की। इस क्रम में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा से भी उन्होंने पूछताछ की ।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

उनके द्वारा कोविड टीकाकरण की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में उन्होंने कोविड टीकाकरण के संदर्भ में धीमी प्रगति पर संबंधित विकासखंड के एम0 ओ0 आई0 सी0 तथा बीडीओ से पूरी रिपोर्ट मांगी। विकासखंड में टीकाकरण की प्रतिशतता जहां कम हुई है वहां के एम0 ओ0 आई0 सी0 से पूछा कि टीकाकरण के कम होने की क्या वजह है, उन्होंने क्या विश्लेषण किया है, तथा टीका नहीं लगने का कारण पूछा । उन्होंने कहा कि सभी एम0 ओ0 आई0 सी0 व बी0डी0ओ0 अपने पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। नियमित तौर पर गांव का भ्रमण करते रहे तथा टीकाकरण बढ़ाने के लिए प्लान ऑफ एक्शन बनाकर रणनीति के तहत कार्य करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी एम0ओ0आई0सी0 को नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण हेतु निर्देशित करें।

उन्होंने कहा कि किसी विकास खंड में टीकाकरण में खराब प्रदर्शन पर संबंधित एम0 ओ0 आई0 सी0 का वेतन तक काटा जा सकता हैं। उन्होनें कहा कि एक हफ्ते के अंदर उन्हें कार्यवाही की रिपोर्ट की जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, अपर आयुक्त विंध्यवासिनी राय, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking