पडरौना/कुशीनगर। यूनिसेफ एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को जिलाधिकारी एस.राजलिंगम द्वारा कार्यालय कक्ष में टेबलेट का आवंटन किया गया।जिलाधिकारी ने 05 बच्चों को टेबलेट का आवंटन किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों से बातचीत भी की। उनसे बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें बताया कि यह स्मार्टफोन है जो आपसे बात करेगा। इसके द्वारा आप पढ़ाई कर सकते हैं। विदित हो कि जनपद के कुल 105 दिव्यांग बच्चों को टेबलेट का आवंटन किया जा चुका है। इस क्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 19 दिसंबर को गोरखपुर दिग्विजय पार्क में जनपद के एक दिव्यांग बच्चे को टेबलेट का आवंटन किया गया है।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…