कुशीनगर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा 05 राज्य जहां विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की प्रक्रिया गतिमान है उन राज्यों के मुख्य सचिव एवं स्वास्थ्य सचिव के साथ 15 जनवरी 2022 को हुई वर्चुअल मीटिंग राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिबंधों तथा कोविड महामारी के दौरान लोगों के इकट्ठा होने पर राज्यों द्वारा जारी विशेष निर्देशों पर विचार करने के उपरांत कुछ निर्देश दिए गए हैं। यथा रोड शो, पदयात्रा, साइकिल/ बाइक/ वाहन रैली तथा जुलूस दिनांक 22 जनवरी 2022 तक प्रतिबंधित रहेंगे।
राजनीतिक दलों,संभावित उम्मीदवारों तथा अन्य समूहों द्वारा भौतिक रूप से की जाने वाली निर्वाचन संबंधी रैलियां दिनांक 22 जनवरी 2022 तक प्रतिबंधित रहेंगे।
आयोग द्वारा राजनीतिक दलों हेतु अधिकतम 300 व्यक्तियों अथवा हॉल की क्षमता के 50% अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा अनुमन्य सीमा के अंतर्गत इनडोर मीटिंग की अनुमति प्रदान की गई है।
आयोग द्वारा राजनीतिक दलों से कोविड अनुरूप व्यवहार एवं निर्वाचन संबंधित समस्त गतिविधियों के दौरान आदर्श आचार संहिता के समस्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने की अपेक्षा की गई है।
आयोग द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि दिनांक 08 जनवरी 2022 को निर्गत रिवाइज्ड ब्रॉड गाइडलाइंस फॉर कंडक्ट ऑफ इलेक्शन 2022 में उल्लेखित अन्य निर्देश यथावत लागू रहेंगे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…