News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम ने डीसीपीएम को लगाई फटकार! बोले- आशाओं के भुगतान संबंधित सभी लंबित मामलों का करे त्वरित निस्तारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 2, 2023  |  3:41 PM

2,145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम ने डीसीपीएम को लगाई फटकार! बोले- आशाओं के भुगतान संबंधित सभी लंबित मामलों का करे त्वरित निस्तारण

कुशीनगर। जनपद में आशाओं के भुगतान संबंधित समस्याओं के संदर्भ में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित आशाओं से उनकी समस्याओं को जाना गया। इस संदर्भ में उनके द्वारा बताया गया कि उनके खाते में मदवार पैसे का आवंटन पता नहीं चलता है, ब्लॉक स्तर पर खाते के भुगतान हेतु सूची चस्पा नहीं की जाती है, हर महीने की अंतिम तिथि तक भुगतान नहीं हो पाता है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी द्वारा जिला कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर तथा डिस्टिक अकाउंट मैनेजर से आशाओं के भुगतान की विकासखंड वार अद्यतन स्थिति जानी गई। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित डीसीपीएम आनंद कुमार त्रिपाठी को फटकार लगाई गई तथा आशाओं के भुगतान संबंधित सभी लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भुगतान हेतु एक कैलेंडर तय किया जाए, डाटा को नियमित तौर पर अपडेट किया जाए, भुगतान संबंधित डाटा को विकास खण्ड स्तर पर चस्पा किया जाए, आशाओं के भुगतान संबंधित सभी डाटा को समय से फीड किया जाए तथा आशाओं का भुगतान समय से किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा मार्च से दिसंबर 2022 तक के सभी लम्बित भुगतान को त्वरित निस्तारित करें।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यह भी निर्देशित किया कि जनपद में पिछले 06 महीने में असक्रिय(कार्यशील नहीं) आशाओं की विकास खंड वार सूची तैयार करें तथा उनके द्वारा कार्य नहीं किए जाने के संदर्भ में नोटिस दें और सुधार नहीं होने पर कार्यवाही की जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया, डी सी पी एम तथा समस्त बीसीपीएम आशा कार्यकत्री व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking