News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बच्चे क़ो रेफर करने की बात पर डॉक्टर हुआ आग बबूला, परिजन पर किया हॉकी से हमला 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2023  |  6:38 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बच्चे क़ो रेफर करने की बात पर डॉक्टर हुआ आग बबूला, परिजन पर किया हॉकी से हमला  WhatsApp
Responsive image
  • नगर कसया में संचालित किलकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर कमलेश वर्मा का मामला

कसया/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में एक ऎसा डॉक्टर जो हमेशा मरीजों व उनके परिजनों  से  मारपीट व गाली गलौज जैसे विवादों के कारण  सुर्खियों में रहते है l हम बात कर रहें है पडरौना व कसया नगर  में बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कमलेश वर्मा की l डॉक्टर कमलेश वर्मा की पहचान जनपद में एक विवादित डॉक्टर के रूप में है l आये दिन डॉक्टर कमलेश वर्मा की मरीजों व परिजनों के साथ उदंडता का व्यवहार  देखने व सुनने क़ो  मिलता रहता है l उक्त डॉक्टर का क्लिनिक पडरौना व कसया नगर में दोनों जगह है l

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

मिली जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के पुरानी फाजिलनगर रोड गोपाल गढ़ में किलकारी नाम से डॉक्टर कमलेश वर्मा का अस्पताल संचालित है, जहाँ हरीश कुमार सिंह पुत्र राणा प्रताप सिंह निवासी ग्राम शामपुर, थाना कसया जनपद कुशीनगर ने  बीते 30 अक्टूबर सोमवार क़ो अपने लगभग 03माह के बच्चे क़ो सर्दी जुकाम की शिकायत होने पर उक्त अस्पताल में लें गये, जहाँ डॉक्टर कमलेश वर्मा ने बच्चे क़ो  भर्ती करा दिए और इलाज शुरू कर दिया l भर्ती कराएं बीमार लड़के के पिता हरीश कुमार सिंह ने बताया कि 31अक्टूबर मंगलवार क़ो मेरे लड़के की हालत अचानक बिगड़ने लगा, जिसके बाद मेरे द्वारा डॉक्टर से लड़के क़ो गोरखपुर रेफर करने की बात कहा गया, जिस पर डॉक्टर अपने पडरौना हॉस्पिटल पर लें जाने की बात कहने लगे l लड़के के पिता हरीश का कहना था कि हम डॉक्टर के इलाज से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए फिर दुबारा डॉक्टर से रेफर की बात कहा, जिस पर डॉक्टर एक नया पर्चा पर रेफर कागज देने लगे l मेरे द्वारा डॉक्टर से जो दवा चल रहा था, उसका डिटेल्स या पर्चा माँगा गया कि  गोरखपुर जो डॉक्टर देखेगा वह जो दवा चला है उसके बारे में पूछेगा, यह बात कहने पर डॉक्टर भड़क गये और  माँ बहन की भद्दी -भद्दी गालियां देते हुए हॉकी से मेरे ऊपर हमला क़र दिए l लड़के पिता का कहना है कि किसी तरह अपनी जान बचाया l

बताते चले कि पीड़ित अपने लड़के क़ो लेकर गोरखपुर इलाज के लिए लें गया, जहाँ उसको भर्ती करा इलाज चल रहा है l पीड़ित पिता हरीश ने बुधवार क़ो थाने में तहरीर देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है l उक्त मामले के संबंध में डॉक्टर कमलेश वर्मा से जानकारी लेने गये पत्रकार से कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking