Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

Kushinagar News/कुशीनगर: जेट्रोफा की फली खाने से दर्जनों छात्र हुए बीमार

न्यूज अड्डा कसया
Feb 4, 2023, 4:36 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। शनिवार को थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में जेट्रोफा की फली खाने से एक निजी स्कूल के एक दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ गई।स्कूल प्रशासन ने परिजनों की मदद से बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।स्कूल में गांव के अलावा आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं।स्कूल के बाहर जेट्रोफा के पौधा लगा हैं। शनिवार करीब एक दर्जन बच्चों ने जेट्रोफा की फली खा ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।एक बच्चे ने बताया कि एक लड़का स्कूल के बाहर से जेट्रोफा लेकर आया जिसका बीज खाने पर तबीयत खराब हो गयी।

क्या है जेट्रोफा फल

जेट्रोफा में एक तरह का टॉक्सिन होता है। इससे मसल्स रिएक्शन होता है। छोटे बच्चे अगर एक फल तोड़कर उसमें का तीन बीज भी खा लें तो उन्हें उल्टी, पेट दर्द, दस्त व गर्मी लगने लगती है। ऐसे बच्चों को तत्काल चिकित्सक को दिखाना उचित रहेगा। स्वस्थ व्यक्ति भी तीन फल खा ले तो उसे भी यहीं समस्याएं हो सकती है। एक फल में चार बीज होता है। कई बार समय से इलाज न होने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। जागरूकता सबसे ज्यादा जरूरी जेट्रोफा के पौधे और उसके बीज के बारे में जन-जागरूकता जरूरी है। यह बच्चों को पता होना चाहिए कि जेट्रोफा के बीज खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। जैसे धतूरा भी विषैला होता है लेकिन, घर-घर में इसके असर की जानकारी लोगों को है। बच्चा भी जानता है कि इसके खाने से नुकसान है। ठीक इसी प्रकार जेट्रोफा के बारे में जानकारी फैलाना जरूरी है।

Advertisement

खबर पर अपडेट जारी हैं…

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi