News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपित गिरफ्तार, लाखो का माल बरामद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 4, 2023  |  4:31 PM

799 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा पुलिस ने किया शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपित गिरफ्तार, लाखो का माल बरामद

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लाखो का माल बरामद करते हुए कामयाबी हासिल किया है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने इन चोरो की गिरफ्तारी व उनके द्वारा चोरी किए गये समान की बरामदगी की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह मय टीम ने शनिवार को ब्लाक के पास दिन में दो बजे के लगभग राजकपूर पुत्र राजेन्द्र निषाद, श्यामसुंदर निषाद पुत्र रामवृक्ष निषाद निवासीगण पडरीलिलही कोठी थाना हाटा कुशीनगर, विपिन निषाद पुत्र रामचंद्र निषाद निवासी बंचरा थाना हाटा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया जहा जमा तलाशी के दौरान उनके पास से एक चाकू और ग्यारह सौ दस रुपए नगदी बरामद किया गया वही उनके निशानदेही पर हाटा कोतवाली क्षेत्र में गोदामों से 50बोरी गेहूं,स्कूल से दो बोरी चावल एक अदद महिंद्रा पिकप,दो अदद पम्पिग सेट, चार किलो तांबे का तार,एक सौ पच्चीस ग्राम अबैध नाजायज चरस, पुलिस ने बरामद किया ।

उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के बिरुद्व धारा 401,411,413भादवि,8/20एनडीपीएस एक्ट,4/25आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। उपरोक्त आरोपियों का पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। इस कार्यवाही के दौरान उपनिरीक्षक प्रविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक रविकांत कुमार,का0रविप्रकाश सिंह,फैजे आलम,सचिन यादव अंय मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking