News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: प्रेस वार्ता के दौरान रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने कहीं ये बात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 5, 2021  |  7:41 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रेस वार्ता के दौरान रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने कहीं ये बात
  • मुद्दों पर भाजपा चुनाव नहीं लड़ना चाहती, केवल नफरत व भेद भाव फैलाकर चुनाव लड़ना इनका मक़सद है -त्रिलोक त्यागी
  • भाजपा लगातार झूठे विकास का ढिढोरा पीट रही है -डॉ. मसूद अहमद

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भाजपा व उनके अनुसांगिक संगठनों की सोंच है कि किसी की बात न सुनना और अपनी बात जबरन मनवाना तथा समाज में भेद व भ्रम फैला कर पिछले 20 वर्षों से प्रभु श्रीराम को मुद्दा बनाकर वोट लेना भाजपा का काम रहा है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने नगर कसया स्थित पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। श्री त्यागी ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा मुद्दों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती। किसान, बेरोजगारी, दलित, अल्पसंख्यक आदि मुद्दों के बजाय नफरत व भेद फैलाना ही इनका मकसद है। इन्हें केवल चुनाव दिख रहा है। हम राम के विरोधी नहीं राम मेरे आराध्य हैं किंतु भाजपा के राम मेरे नाम नहीं। जिन्हें उसने चुनाव जीतने का मुद्दा बनाया है। भाजपा ने प्रभु श्रीराम को भी नहीं बख्शा औऱ इनके नाम पर जनता से जमकरा पैसा खाया इसकी जांच होनी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया और करोड़ो के रोजगार छीन गए। योगी ने पांच लाख रोजगार देने का वादा किया और 20 लाख लोग बेरोजगार हो गए। नौ माह से चल रहे किसान आंदोलन में मरे 700 – 800 किसानों के प्रति संवेदना के एक शब्द नहीं निकले। रालोद नेता ने कहा कि तीनों किसान कानून लाने के पहले ही अडानी ने तीन प्रान्तों में बेयर हाऊस खोल दिया जो सरकार की मानसिकता दर्शाती है कि यह सरकार अडानी व अम्बानी को बहुत अमीर बनाना चाहती है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद ने कहा कि देश के इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर बड़े बड़े पूंजीपतियों का कब्जा है और भाजपा इन्हीं के माध्यम से लगातार झूठे विकास का ढिंढोरा पिट रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बिजली, खाद के दाम बेतहाशा इस सरकार ने बढ़ाया है। दिखावे के लिए योगी कहते हैं कि एक करोड़ रुपये गन्ने का पिछला भुगतान करा दिया गया। जैसे अपने जेब से दे रहे है। जबकि बारह करोड़ बकाया है। खीरी लखीमपुर की घटना के दोषी गृह राज्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाय क्योकि यह पूर्व की सोंची समझी भाजपा की रणनीति थी और किसान कुचलकर मार दिए गए। फिर कहा कि योगी जी आप गुरु गोरक्षनाथ पीठ के पुजारी हो अत्याचार बन्द करो। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। रालोद जगह जगह भाईचारे के लिए कार्यक्रम की कर लोगों को समझा रही है कि लोग धर्म आधारित राजनीति को बेनकाब करें। हमें अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी और वर्ष 2022 में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामभवन राव, जिलामहामंत्री प्रमोद सिंह विशेन, पूर्व एमएलसी रामआशीष राय, महासचिव पूर्वी उत्तर प्रदेश विवेक कुमार वर्मा आदि सैकड़ो रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking