News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रचार-प्रसार के लिए इको फ्रेंडली ई-रिक्शा हुई रवाना

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Oct 18, 2021  |  12:45 PM

1,052 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रचार-प्रसार के लिए इको फ्रेंडली ई-रिक्शा हुई रवाना
  • 20 अक्टूबर को कसया नगर क्षेत्र मे निशुल्क चलेगी ये ई रिक्शा
  • लोगो को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल बरवा फ़ार्म तक पहुचायेंगी।

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। सोमवार को विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के कार्यालय से प्रचार-प्रसार के लिए इको फ्रेंडली ई-रिक्शा रवाना हुई।प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र राव व भाजपा महामंत्री कुशीनगर संतोष राय ने लाउडस्पीकर,पोस्टर व भाजपा झण्डे के साथ सजे ई-रिक्शा को झंडी दिखाकर प्रचार के लिए रवाना किया।पूरे विधासभा में प्रचार-प्रसार के लिए विधायक की ओर से ई-रिक्शा व प्रचार गाडिया लगाई गई हैं।20 अक्टूबर कुशीनगर का अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा मेडिकल कॉलेज की सौगात देने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में लोगों को भाग लेने साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी बातें जन जन तक पहुंचाने के लिए इन ई-रिक्शा को विधिवत प्रचार अभियान पर भेजा गया। कुल 35 ई-रिक्शा रवाना हुई है।ई रिक्शा 20 अक्टूबर को कसया नगर क्षेत्र मे निशुल्क चलेगी व लोगो को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल बरवा फ़ार्म तक पहुचायेंगी।इस दौरान दिवंदू मणि त्रिपाठी, संतोष राय,जितेंद्र राव,अनिल कुमार मल्ल,पूर्व प्रधान महेंद्र गुप्ता,मनीष सिंह,संजीव गौड़,अनिल शुक्ला,शिशिर,दीप,हैप्पी मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपके लिए और..- बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला
बरवापट्टी के नए थानाध्यक्ष का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस, फरियादियों के लिए थाना 24 घंटे खुला

कुशीनगर। थाना बरवापट्टी के नवागत थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…

शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा
शोर पर चला कानून का डंडा : एसपी केशव कुमार की सख्ती ,62 डीजे संचालकों पर मुकदमा

कुशीनगर । ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कुशीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहर्रम…

सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण
सांसद ने सड़क का किया लोकार्पण

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित सिधावल – परतावल मुख्य मार्ग से निकल कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking