हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हाटा कोतवाली के महुआरी चौराहे पर मंलवार को दिन में ही एक शिक्षक के मकान का ताला तोड़कर घर मे लगा बिजली का मोटर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। शिक्षक समरजीत कन्नौजिया गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। सुबह 8 बजे वे अपने मकान का ताला बंदकर विद्यालय चले आये। मकान में रहने वाले दो किराएदार भी अपनी ड्यूटी पर चले गए थे। जब मकान मालिक शाम लगभग 6 बजे घर वापस गए तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है और उसमें लगा मोटर गायब है। मौके पर रॉड भी पड़ा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि चोरों ने अन्य कमरों को भी खंगालने का प्रयास किया था लेकिन किसी की आहट पाकर भाग गए होंगे। शिक्षक ने चोरी की सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…