News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : एसपी का एक्शन एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी लाइन हाजिर !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 8, 2025  |  9:16 AM

296 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : एसपी का एक्शन एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी लाइन हाजिर ! WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर । बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने एक बार फिर महकमे में भूचाल ला दिया,उन्होंने एक साथ एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में आमद करने का निर्देश दे दिया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई गई आंतरिक जांच के रिपोर्ट के बाद किया गया है। यह कार्यवाही ने एक बार फिर पूरे महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

बताते चले कि एसपी ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही व टीम वर्क के अभाव को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को अगर देखे तो अपनी ड्यूटी के प्रति रुझान न रखकर थाना प्रभारी को खुश करने में लगे हुए पुलिस कर्मियों पर गाज गिरी हैं। पुलिस अधीक्षक ने चौरा खास थाना पर तैनात दीवान मार्कण्डेय सिंह,नेबुआ नौरंगिया थाना से दीवान अब्दुल अलीम खा ,कोतवाली पडरौना में तैनात,दीवान अजित कुमार राय,तमकुहीराज थाना पर तैनात दीवान नरेंद्र यादव,रविन्द्र नगर थाना पर तैनात आरक्षी शुभेंद्र उपाध्याय,तुर्कपट्टी थाना पर तैनात आरक्षी लक्ष्मण राम प्रजाति,तारकेश्वर सिंह यादव,थाना रामकोला से आरक्षी चन्दन कुमार,थाना अहिरौली बाजार से धर्मेन्द्र कुमार,कोतवाली हाटा से चंदन कुमार, राम ज्ञान सिंह यादव,थाना सेवरही पर तैनात सत्यम सिंह,थाना तरयासुजान पर तैनात सतेंद्र कुशवाहा को लाइन हाजिर किया गया हैं।

 

यहां बताना लाजमी होगा कि इस कार्यवाही के बाद पूरे कुशीनगर पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल कायम है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की साफ सुथरी छबि ने दागदार,लापरवाह, अनुशासनहीन पुलिस कर्मियों की होश उड़ दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking