News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर : एसपी ने बहादुरपुर चौकी का किया औचक निरीक्षण, यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 21, 2025  |  2:59 PM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : एसपी ने बहादुरपुर चौकी का किया औचक निरीक्षण, यूपी-बिहार सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश

आज की हॉट खबर- विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। रविवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने थाना तरयासुजान क्षेत्रान्तर्गत बहादुरपुर पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थापित बैरियर और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीमा क्षेत्र में होने वाले संभावित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उपस्थित पुलिस अधिकारियों और जवानों को सख्त दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी पर मौजूद कर्मचारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित खबरें
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में
विशुनपुरा : वांछित आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी अभिरक्षा में

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking