News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एसपी ने लंबित विवेचनाओं पर की सख्त समीक्षा, 6 विवेचक लाइन हाजिर, 6 पर प्रारंभिक जांच के आदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 11, 2025  |  6:36 AM

138 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एसपी ने लंबित विवेचनाओं पर की सख्त समीक्षा, 6 विवेचक लाइन हाजिर, 6 पर प्रारंभिक जांच के आदेश

 

आज की हॉट खबर- भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40...

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में सर्किल सदर, कसया और खड्डा के थानों के विवेचकों के साथ सीसीटीएनएस पोर्टल पर लंबित विवेचनाओं को लेकर समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में सदर सर्किल के 30, कसया के 41 और खड्डा सर्किल के 26 विवेचक मौजूद रहे।

एसपी ने सभी विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सर्किल सदर के थाना कोतवाली पडरौना से 1 विवेचक, थाना तुर्कपट्टी से 2 विवेचक और थाना जटहाँ बाजार से 1 विवेचक को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा थाना तुर्कपट्टी के 2 विवेचकों पर प्रारंभिक जांच, सर्किल खड्डा के थाना खड्डा के 1 और थाना नेबुआ नौरंगिया के 1 विवेचक पर प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।

सर्किल कसया के थाना कसया के 2 विवेचकों को भी लाइन हाजिर करने के लिए प्रारंभिक जांच के आदेश जारी हुए। एसपी ने सभी विवेचकों को I.G.R.S. प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, विधिक कार्यवाही, अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण, अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम, महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

कुशीनगर एसपी संतोष कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अटूट है और इस दिशा में कठोर व प्रभावी कदम आगे भी जारी रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत
भजन छपरा: विद्युत करंट की चपेट में आने से 40 वर्षीय संगीता की मौत

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव में विद्युत करंट की चपेट…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण

हाटा/कुशीनगर। शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking