News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 4, 2023  |  6:11 PM

1,840 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग, 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

साखोपार/कुशीनगर।जनपद के पडरौना तहसील के पिपरासी गांव के पश्चिम आज मंगलवार के दिन लगभग एक बजे विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में आस पास गांवों के करीब 35 किसानों की 25 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।घटना की सूचना पाकर एसडीएम पडरौना सदर महात्मा सिंह व कसया एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

पडरौना तहसील क्षेत्र के पिपरासी गांव के पश्चिम आज मंगलवार को अचानक खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों में शार्ट सर्किट से आग लग गई।कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और गेंहू की फसलें आग की लपटों में तब्दील हो गईं।अचानक किसी की नज़र आग की लपटों पर पड़ी तो शोर मचाया और घटना की सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी। खेतों में आग देखकर आसपास गांव के लोग भी खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए दौड़े लेकिन वो बढ़ती ही जा रही थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची, पुलिस व अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे तबतक नरईपुर मठियां,पिपरासी, बढ़वलिया खुर्द,बढ़वलिया बुजुर्ग गांवों के किसान अनिल तिवारी, त्रियुगी तिवारी,जितेंद्र मणि, दिनेश,कमलेश,शैलेश,कन्हैया तिवारी,महंथ तिवारी,किशनाथ, मंतोष पांडेय,अरविंद,हरेंद्र, सर्वदा,जंगी,दिनेश,बृजेश, गोपीनाथ,पूर्णवासी आदि करीब 33 किसानों की लगभग 25 एकड़ खेत मे खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।एसडीएम सदर महात्मा सिंह व कसया कल्पना जायसवाल भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking