News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार भीडंत में पांच घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 12, 2023  |  2:43 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो बाइकों की जोरदार भीडंत में पांच घायल
  • तीन घायलों का जिला अस्पताल जबकि गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज रेफर
  • खड्डा कस्वा निवासी संजय की हालत गम्भीर, पैर में फैक्चर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा -पड़रौना मार्ग पर बगहवा इनार के समीप दो बाइकों के जबरदस्त भीड़त में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां ले जाया गया जहां गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

खड्डा कस्वा के वार्ड नं.4 निवासी संजय गुप्ता पुत्र लालसा गुप्ता 42 वर्ष सोमवार को बाइक से पत्नी सरिता देवी 39 वर्ष व पुत्र राज गुप्ता 07 वर्ष के साथ कप्तानगंज रिश्तेदारी में जा रहे थे अभी ज्योहीं वह खड्डा -पड़रौना मार्ग पर बगहवा ईनार के आगे सड़क के बगल स्थित गन्ना क्रेशर मशीन की समीप पहुंचे की विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे हशमुल अली उम्र 33 वर्ष, निवासी भजनछपरा थाना खड्डा की मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई और इस दुर्घटना में उसकी मां आयशा 55 वर्ष सहित पांच लोग गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे जहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। किसी ने एम्बुलेंस को सूचना दी जहां सभी घायलों को इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी ले जाया गया जहां संजय की हालत बेहद नाज़ुक देख जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं आयशा, हशमुल, सरिता देवी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राज गुप्ता की स्थिति ठीक देख चिकित्सक ने इलाज कर घर भेज दिया है।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking