News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मारपीट के मामले में पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 24, 2022  |  10:06 PM

824 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मारपीट के मामले में पांच घायल, जिला अस्पताल रेफर

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकूछपरा के खैरहवा टोला में रविवार की सुबह कूड़ा फेंकने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में पांच लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायलावस्था में सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्तात सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम सभा नरकूछपरा के खैरहवा टोला निवासी सगे पट्टीदार अनिल व रामनिवास यादव के बीच कूडा फेंकने को लेकर बहसबाजी शुरू हुई जो मारपीट में तब्दील हो गयी।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डण्डे से हुई मारपीट में एक पक्ष के अनिल 45, गेंदा देवी 42 वर्ष तो दूसरे पक्ष के रामनिवास 45 वर्ष, दुर्गावती देवी 43 वर्ष, मनोहर 22 वर्ष गम्भीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे सत्येन्द्र चौधरी व विनोद सिंह ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां पर भर्ती कराया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking