News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सहज जन सेवा केंद्र से पांच लाख रुपये की लूट,की हवाई फायरिग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 23, 2021  |  8:33 AM

2,158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सहज जन सेवा केंद्र से पांच लाख रुपये की लूट,की हवाई फायरिग

कुशीनगर। जिले के कसया थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने असलहे की नोक पर जन सेवा केन्द्र संचालक से पांच लाख रुपये लूट लिए और असलहा लहराते-फायरिग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने घटना स्थल का दौरा किया।

आपके लिए और..- शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब...

मिली जानकारी के अनुसार, कुशीनगर पुलिस चौकी से चंद दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संतोष तिवारी भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार की शाम चार बाइक सवार छह लुटेरों जिनके हाथ में पिस्टल थी और चेहरा ढंका हुआ था उन्होंने केंद्र संचालक सहित दो कर्मचारियों को पिस्टल दिखाकर कवर कर लिया उसके बाद उन्होंने सबसे पहले केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बाक्स अपने कब्जे में लिया फिर संचालक के जेब से साढ़े तीन लाख रुपये कैश निकाल लिए और कैश काउंटर में से डेढ़ लाख रुपये भी उठा लिए। घटना को अंजाम देने के दौरान ने लुटेरों ने संचालक व कर्मचारियों का मोबाइल ले लिया था जो लूट के बाद वापस जाते समय वापस दे दिया इस दौरान कुछ लोगों को शक हुआ और लोग उनकी ओर बढ़ने का प्रयास किए तो फायरिग करते हुए हेतिमपुर की ओर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक रजनीकांत मणि भी सूचना पर केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रभारी थानाध्यक्ष शर्मा सिंह यादव ने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। फायरिग की पुष्टि नहीं हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने घटना स्थल का दौरा किया।

सुने क्या बोले पुलिस अधीक्षक!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें
कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल में लंबे समय तक अपनी सक्रिय, जिम्मेदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking