News Addaa WhatsApp Group Join करें

Flood control room Number Kushinagar/कुशीनगर: बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिलाधिकारी कार्यालय में सक्रिय, जाने सम्पर्क नंबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  7:03 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Flood control room Number Kushinagar/कुशीनगर: बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिलाधिकारी कार्यालय में सक्रिय, जाने सम्पर्क नंबर

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि जनपद कुशीनगर प्रदेश के 23 अतिसंवेदनशील बाढ़ से प्रभावित जनपदों में से आता है। जनपद में बड़ी गंडक नदी 110 किलोमीटर एवं छोटी गंडक नदी 250 किलोमीटर तथा बांसी नदी 54 किलोमीटर में प्रवाहित होती है। उक्त दोनों नदियां नेपाल से निकलकर जनपद महाराजगंज होते हुए कुशीनगर जनपद में प्रवेश करती है। बड़ी गंडक नदी पर कुल 16 तटबंध, छोटी गंडक नदी पर कुल 06 तटबंध निर्मित है। उक्त तटबंधों में छितौनी व नौतार तटबंध संवेदनशील और अमवा खास ततबंध नरवाजोत पिपराघाट मार्ग तथा अहिरौली दान पिपराघाट तटबंध अति संवेदनशील की श्रेणी में आता है।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

जनपद में बाढ़ से 164 गांव प्रभावित होते हैं जिसमें 22 बाढ चौकी एवं 46 राहत शिविर चिन्हित किए गए हैं। उपरोक्त प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ प्रबंधन हेतु 179 नाव की व्यवस्था की गई है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु 56 गोताखोर को मोबाइल नंबर सहित चिन्हित किया गया है । बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवारों को 01 सप्ताह के लिए खाद्यान्न राहत सामग्री वितरण हेतु एवं पशु के भूसा चारे हेतु टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है बाढ़ के कारण उत्पन्न बीमारियों/ संक्रामक रोगों/ सर्पदंश आदि के बचाव हेतु समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों दवाओं/ वैक्सीन की उपलब्धता /प्रगति की समीक्षा, क्लोरीन की गोली की उपलब्धता, सेनेटरी पैड की व्यवस्था, गर्भवती महिलाओं का सर्वे, टीकाकरण ,संस्थागत प्रसव की कार्य योजना एवं ग्राम स्तर पर एएनम/ आशा के पास थर्मामीटर एवं पेरासिटामोल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है।

दिनांक 02 जून 2022 को वर्ष 2022 बाढ़ अतिवृष्टि की जनपद स्तर पर आपदा न्यूनीकरण एवं राहत बचाव जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक में संबंधित विभागों को बाढ़ प्रबंधन हेतु दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। चिन्हित बाढ़ राहत शिविरों में अधिकारियों कर्मचारियों की तैनाती की जा चुकी है ।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष कुशीनगर सम्पर्क नंब: बाढ़ नियंत्रण कक्ष जिलाधिकारी कार्यालय में सक्रिय कर दिया गया है जिसका संपर्क नंबर 05564- 240 590 एवं 94 544 17616 एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का संपर्क नंबर 05564- 240 228 पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष न0 0 5564-240101 हैं जिसके प्रभारी श्री अशोक कुमार वेटनरी फार्मासिस्ट का मोबाइल नंबर दो 9140236432 है

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking