पडरौना/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के युवक व उसके दोस्तों पर नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला के शिक़ायत पर छेड़छाड़ व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
एक गांव की महिला ने पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 11 नवम्बर को वह अपने नाबालिग बेटी के साथ भोर में छठ्ठ पूजा के लिए पोखरे तरफ जा रही थी।उसका आरोप हैं की गांव का एक युवक और उसके दोस्त पिछे चल रही बेटी को बदनियती से गन्ने के खेत खिंच ले गये। बेटी के शोर सुनकर पहुंची तो तीनों आरोपी उसे और बेटी को मारपीट कर भाग गये।29 नवम्बर को पुलिस को महिला ने तहरीर सौप मामले की जानकारी दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देख तत्काल दो नामजद सहीत एक अज्ञात व्यक्तियों पर मारपीट, छेड़छाड़ व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि महिला का तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…