कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड संख्या 11 विवेकानंद नगर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व थानाध्यक्ष कसया को पत्रक देकर वार्ड के एक व्यक्ति द्वारा थाने में दी गयी तहरीर में साजिशन उनका व उनके बेटे का नाम डाल देने का आरोप लगाया है।
वार्ड वासी पूर्व ग्रामप्रधान श्री सिंह ने थानाध्यक्ष कसया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वार्ड निवासिनी गीता देवी पत्नी बृज मोहन व धर्मेंद्र पुत्र ज्वाला के बीच घर के बारजे के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत में गया था।
पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और प्रार्थी अपने घर चला आया। एक पक्ष के धर्मेंद्र ने कुछ लोगों के बहकावे में आकर थाने में तहरीर दे दिया है जिसमें मुझे व मेरे बेटे आरएन सिंह का नाम है। जबकि मैं पंचायत के लिए गया था। दोनों पक्ष के विवाद से मेरा कोई लेना देना नहीं है। पीड़ित ने जांचकर अपना व पुत्र का नाम निकालने की मांग की है।

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…